Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बांकशोल फुटबॉल टीम ने खिताब जीता

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत अंतर्गत बनकांटी गांव में शुक्रवार को एथलेटिक्स क्लब बनकांटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बांकशोल फुटबॉल टीम और पश्चिम बंगाल की हूल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. बांकशोल की टीम ने प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया. फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह समीर सेना के संयोजक राकेश महंती ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/5-pairs-of-trains-including-secunderabad-darbhanga-express-running-through-dhanbad-canceled-till-30/">धनबाद

से होकर चलने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस सहित 5 जोड़ी ट्रेनें 30 तक रद्द
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 15,000 और उपविजेता टीम को 11,000 रुपए देकर पुरस्कृत किया. मौके पर कालापाथर मुखिया शिवचरण हांसदा, सरडीहा की मुखिया दानगी सोरेन, सकिला मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू, राम मुर्मू, मनोज गोप, अभिलाष पटनायक, मिथुन कर, दीजेन हांसदा, विकास दास, कमेटी सदस्य लालू हांसदा, पिंटू हांसदा, गुरुचरण हांसदा, रमेश हांसदा, फकीर हांसदा, जीतू हांसदा, राबिन सोरेन, जमुना मांडी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही