Search

 
 
 

चाकुलिया : बीडीओ व थाना प्रभारी ने मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : मुहर्रम को लेकर शुक्रवार की शाम को बीडीओ देवलाल उरांव और थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुस्लिम बस्ती में मुहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. बैठक में मुहर्रम पर दशमी जुलूस को लेकर रूट चाट की जानकारी ली और हमेशा की तरह इस वर्ष भी आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की बात कही. बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित रहंगे. अगर किसी प्रकार अप्रिय घटना की जानकारी मिले तो समाज के लोग स्थानीय प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते समाधान किया जा सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-23-raiyatdars-of-potka-handed-over-land-papers-to-dclr-for-compensation/">जमशेदपुर

: पोटका के 23 रैयतदारों ने डीसीएलआर को सौंपा मुआवजा के लिए जमीन का कागजात

नवमी पर निकाला गया इमामबाड़ा से जुलूस

इस अवसर पर सिटी मैनेजर मोनिस सलाम, एसआई हीरालाल कुमार, मो गुलाब, मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो सोनू, मो तनवीर, मो साहिल, मो सद्दाम, मो मेहफूज, मो रिजवान, मो अमन, मो लालो, मिराजूल हक, मो हैदर, मो मकशुद, मो सुल्तान, मो छोटकू, मो शमीम समेत अन्य उपस्थित थे. मुहर्रम के नवमी के अवसर पर इमामबाड़ा से अखाड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस बस्ती के विभिन्न गली मुहल्ले से होकर वापस इमामबाड़ा पहुंच कर समाप्त हुआ. शनिवार को दशमी के अवसर पर गाजे बाजे के साथ मुहर्रम जुलूस निकाला जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही