Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को एक बैठक का आयोजन हुआ. इसमें सभी पंचायत सचिव एवं मुखिया को खराब चापाकल और जल मीनार की सूची तैयार कर दो दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया. प्रखंड अंतर्गत 19 पंचायतों को कुल 1202 पेंशन स्वीकृति आदेश पत्र वितरण किया गया. वित्तीय वर्ष 2023-24 की योजनाओं की जीपीडीपी में प्रविष्टि हेतु सूची दो दिनों के भीतर जमा करने के लिए निर्देशित किया गया. पेयजल सुविधाओं की स्थिति का आकलन हेतु गूगल फॉर्म में प्रविष्टि हेतु सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव को प्रशिक्षण दिया गया. पंचायत सचिवालय सुदृढ़ीकरण योजना हेतु सभी को जानकारी दी गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज स्वशासन परिषद) आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-seven-years-imprisonment-to-a-man-guilty-of-indecent-act-with-an-innocent/">जमशेदपुर

: मासूम से अश्लील हरकत करने के दोषी को सात वर्ष की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही