Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 60 लाख की लागत से पक्का घाट तालाब का हुआ सौंदर्यीकरण, फिर भी बिखरे हैं कचरे

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत सरकारी राशि के दुरुपयोग के लिए काफी दिनों से सुर्खियों में है. मसलन, 1.25 करोड़ का नाना-नानी पार्क, लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित कई सामुदायिक शौचालय, लाखों की लागत से निर्मित कई वार्ड विकास केंद्र, सफाई के लिए लाखों की लागत से खरीदे गए वाहनों को स्क्रैप बनाने के लिए और अब फिर लगभग 60 लाख की लागत से पक्का घाट तालाब का सौंदर्यीकरण करवा कर इसे भी बर्बाद करने पर नगर पंचायत प्रशासन तुला है. जनता पूछती है इस तालाब का सौंदर्यीकरण काहे का? जब तालाब में और तालाब के आसपास कचरे ही कचरे नजर आ रहे हैं. तालाब के पास बना सामुदायिक शौचालय बंद है और उसके सामने बकरियां आराम फरमाती हैं. तालाब में नौका परिचालन के लिए उपलब्ध कराई गईं, दोनों नौकाएं टाउन हॉल में बालू के ढेर पर उलटी पड़ी हैं. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-the-statue-of-baba-tilka-manjhi-is-surrounded-by-bushes/">बहरागोड़ा

: झाड़ियों से घिरी है बाबा तिलका मांझी की मूर्ति
इस सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन हुए लगभग डेढ़ माह होने को हैं, परंतु तालाब के अंदर प्लास्टिक समेत अन्य कचरे भरने शुरू हो गए हैं. तालाब से सटी सड़क के उत्तर दिशा में जगह-जगह पर कचरे के ढेर लगे हैं. तालाब के आसपास दुर्गंध फैल रही है. नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं हो रही है और किसी का ध्यान भी नहीं है. तालाब के पास निर्मित सामुदायिक शौचालय बंद पड़ा है. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/uttar-pradesh-pm-modi-inaugurated-the-global-investors-summit/">उत्तर

प्रदेश: PM मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

31 दिसंबर को विधायक ने किया था नाव पर बैठकर उद्घाटन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-MLA-Nouka-Vihar.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पक्का घाट तालाब के सौंदर्यीकरण का उद्घाटन 31 दिसंबर 2022 को स्थानीय विधायक समीर कुमार महंती ने तालाब में चमचमाती नौका का परिचालन कर किया था. उस समय नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने खूब तालियां बजाई थीं. इसके बाद उम्मीद जगी कि अब इस तालाब में यहां के लोग नौका विहार भी कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-death-of-a-young-man-who-went-to-bring-his-wife-from-her-maternal-home-mother-accused-of-murder/">जमशेदपुर

: पत्नी को मायके से लाने गए युवक की मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

टाउन हॉल में बालू की ढेर पर उल्टी पड़ी हैं नौकाएं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-Nouka.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन और तालाब में नौका परिचालन के दो-चार दिन बाद ही अचानक दोनों नौकाएं तालाब से गायब हो गईं. खोजबीन करने के बाद दोनों नौकाएं टाउन हॉल में दीवार के पास बालू के ढेर पर उल्टी पड़ी दिखाई दी. विगत एक माह से दोनों नौकाएं टाउन हॉल की शोभा बढ़ाते हुए बर्बाद होने का इंतजार कर रही हैं. जानकारी हो कि सफाई के लिए खरीदे गए लाखों के छह टोटो रिक्शा और तीन टेंपो इसी टाउन हॉल के पीछे मरम्मत के अभाव में स्क्रैप बन रहे हैं. इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/smart-meter-will-reveal-the-big-secret-of-electricity-revenue-theft/">स्मार्ट

मीटर खोलेगा बिजली-रेवन्यू चोरी का बड़ा राज

बच्चे उत्पात मचाते थे इसलिए टाउन हॉल में रखा

इस मामले में सिटी मैनेजर मोनीस सलाम ने कहा कि तालाब में नौका पर बच्चे चढ़कर उत्पात मचाते थे. कोई अनहोनी ना हो, इसके मद्देनजर दोनों नौकाओं को तालाब से लाकर टाउन हॉल में रखा गया है. शीघ्र ही इसका टेंडर होगा और तालाब में नौकाएं चलेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही