Search

 
 
 

चाकुलिया : भारत जाकात माझी परगना महाल का किया जाएगा विस्तार : चंद्रमोहन

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के पुराना बाजार स्थित डाकबंगला परिसर में रविवार को परगना बाबा परमेश्वर मांडी की अध्यक्षता में भारत जाकात माझी परगना महाल एक बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिशोम पारानिक बाबा चंद्रमोहन मांडी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में जल्द ही भारत जाकात माझी परगना माहाल का विस्तार किया जाएगा. पारसनाथ पहाड़ पर संथाल समुदाय का युग जाहेर गाड़ और मरांग बुरु का पूजा स्थल है. यह खतियान में भी दर्ज है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distribution-of-blankets-among-hundreds-of-needy-people-of-four-villages-in-banddih-village/">घाटशिला

: बांधडीह गांव में चार गांव के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
उन्होंने कहा कि जो दावा कर रहे हैं, यह सरासर गलत है. बैठक में सर्वसम्मति से पटमदा मुलुक परगना बाबा समच मांडी, घाटशिला मुलुक परगना बाबा परमेश्वर टूडू, पोटका मुलुक परगना बाबा राजेश कुमार बास्के, डुमरिया मुलुख परगना बाबा किशन मांडी को मनोनीत किया गया. बैठक में कोल्हान प्रमंडल परगना बाबा मानसिंह बास्के, पूर्वी सिंहभूम जिला परगना आयो सुनीता मुर्मू,बागाल किस्कू, मदन मोहन हेंब्रम, मंगल मुर्मू, सुबोध कुमार हेंब्रम, पीरु मुर्मू, हरिपद मुर्मू , हाड़ी राम माझी समेत अनेक लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही