Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक को बाइक ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

Chakulia (Dharish Chandra Singh) :  चाकुलिया थाना क्षेत्र में चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर जामडोल के पास गुरुवार की रात सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर डब्ल्यूबी 23 सी- 0254 के पीछे बाइक बाइक नंबर जेएच 05 डीडी - 8828 ने धक्का मार दिया. इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. यहां जांच के उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. दूसरे युवक की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने युवक को एमजीएम रेफर किया है. घायल युवक अपना नाम घाटशिला प्रखंड के बराजुड़ी निवासी बाघराय हेंब्रम बता रहा है. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही