Chakulia : चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित पश्चिम बंगाल जाने वाली मुख्य सड़क पर खाड़ीबांध के पास बाइक के निर्माणाधीन घर की दीवार से बाइक टकरा गई. इस घटना में बाइक सवार विमल दास (25 वर्ष) की मौत हो गई. वह सरकारी शराब दुकान में नाइट गार्ड का काम करता था. घटना बुधवार की देर रात्रि की है. गंभीर रूप से जख्मी विमल दास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक विमल दास मुसाबनी का रहने वाला था और कमारीगोड़ा में अपने मौसा के घर में रहता था. मुढ़ाठाकुरा में सरकारी शराब दुकान में नाइट गार्ड का काम करता था. बाइक से वह शराब दुकान जा रहा था. इसी दौरान सड़क के किनारे निर्माणाधीन घर की दीवार से बाइक टकरा गई. पुलिस ने लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. [wpse_comments_template]
चाकुलिया : निर्माणाधीन घर की दीवार से बाइक टकराई, मौत
Leave a Comment