Search

 
 
 

चाकुलिया : बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक मिस्त्री घायल

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजड़ी के पास रविवार की देर शाम को एनएच 18 पर बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण पिताजुड़ी गांव के बाइक मिस्त्री बबलू महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने एक वाहन से उसे इलाज के लिए बारागुड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर कर दिया. बताया जाता है कि बबलू महतो का पिताजुड़ी में गैरेज है. किसी काम से वह अपनी बाइक से जा रहा था. इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-for-extension-of-purushottam-express-to-amritsar/">जमशेदपुर

: पुरूषोत्तम एक्सप्रेस को अमृतसर तक बढ़ाने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही