Search

चाकुलिया : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

Chakulia : चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर जामडोल और लखीपुरा के बीच बुधवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार बासाडीहा निवासी प्रसाद सिंह (35) की मौत हो गई. सूचना के अनुसार युवक चाकुलिया बाजार से सरस्वती पूजा का सामान लेकर अपने घर लौट रहा था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-car-collided-with-moped-on-chowka-kandra-road-one-injured/">चांडिल

: चौका-कांड्रा सड़क पर कार ने मोपेड को मारी टक्कर, एक घायल
इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. गुरुवार की सुबह सूचना पाकर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक के परिजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp