Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार सब्जी विक्रेता जख्मी

Chakulia : चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित चाकुलिया-शीशाखुन मुख्य सड़क पर शांति नगर के पास शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार प्रखंड के जोरडीहा निवासी सब्जी विक्रेता धनपति नायक (60 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना सीएचसी में 108 एंबुलेंस को दी गई. 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-murshidabads-youth-injured-due-to-bolero-collision-at-pindrabeda-turn/">आदित्यपुर

: पिन्ड्राबेड़ा मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से मुर्शिदाबाद का युवक घायल
यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक धनपति नायक पश्चिम बंगाल से सब्जी खरीद कर चाकुलिया हाट में बेचने के लिए टीवीएस बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान सामने से अज्ञात वाहन ने बाइक को धक्का मार दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही