Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : मुख्य सड़क पर उभरे गड्ढे में गिरकर घायल हो रहे हैं बाइक सवार

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में भारतीय फ्यूल स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर बने विशाल गड्ढे में हर रोज कोई ना कोई बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो रहा है. अन्य जगहों से वाहन लेकर आने वाले चालक इस गड्ढे को देखकर वाहन को रोक देते हैं. फिर आसपास के लोगों से पूछते हैं कि चक्का पार हो जाएगा क्या? सकारात्मक जवाब मिलने के बाद ही वे वाहन को गड्ढे से पार करते हैं. इसे भी पढ़ें : संयुक्त">https://lagatar.in/in-the-united-nations-india-called-pakistan-a-habitual-criminal-asked-to-vacate-pok/">संयुक्त

राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आदतन अपराधी बताया, पीओके खाली करने को कहा
मालूम हो कि यह सड़क चाकुलिया को बहरागोड़ा के माटिहाना में एनएच 49 से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है. यह सड़क नगर पंचायत के मुख्य बाजार क्षेत्र से गुजरती है. इस सड़क पर भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन के कारण सड़क बदहाल हो गई है. उक्त स्थल पर पिछले कई माह पूर्व उभरा गड्ढा अब तालाब का रूप ले चुका है. बारिश का पानी भर गया है. यह बाइक सवारों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है. इसकी मरम्मत की दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है. इससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही