Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : भाजपा पांच को प्रखंड कार्यालय का करेगा घेराव

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया में कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला परिसर में बुधवार की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मोहन सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की. बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो क्षेत्र के विकास के प्रति काफी गंभीर हैं. सांसद लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं के निराकरण करने के लिए हमेशा तत्पर हैं. भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार के विकास कार्यों और सांसद द्वारा किए गए कार्यों को लेकर ग्रामीणों तक पहुंचे और पार्टी की नीति सिद्धांत और सरकार की विकास नीतियों को ग्रामीणों के समक्ष रखकर को जागरूक कर संगठन से जोड़ें. उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को भाजपा प्रखंड के कार्डधारियों के बीच नियमित रूप से अनाज वितरण करने, क्षेत्र को सूखा क्षेत्र घोषित करने, बंद पड़ी पेंशन को पुन: पेंशन चालू करने, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स वृद्धि पर रोक लगाने समेत अन्य जन मुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय का घेराव करेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Chakulia-BJP-1.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-committee-got-angry-after-not-seeing-the-public-food-at-gomo-railway-station-order-to-provide/">धनबाद

: गोमो रेलवे स्टेशन पर जनता खाना नहीं देख भड़की समिति, उपलब्ध कराने का आदेश
उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट जाएं. बैठक में सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद के पूर्व सदस्य सुनाराम हांसदा, विश्वनाथ हांसदा, दिनेश सिंह, संजय दास, मनोरंजन महतो, संजय सिंह, हीरा महतो, अमिय महतो, सुधीर महतो, उत्तम महतो, चंदन महतो, पार्थ सारथी महतो, मुरारी सिंह, चिकू गोस्वामी, रामस्वरूप यादव, बबलु गिरी, बृहस्पति गिरी, त्रिलोचन राणा, अशोक पति, जतिन बेरा, पंकज गिरी, छोटू महतो, तारक महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही