Search

 
 
 

चाकुलिया : भाजपाइयों ने बाल्ही हांसदा को श्रद्धांजलि दी

 
Chakulia : जंगल संरक्षण अभियान के अग्रणी नेता चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के बामनडीह गांव निवासी शहीद साबुआ हांसदा की पत्नी बाल्ही हांसदा का विगत रात्रि निधन होने की सूचना पाकर रविवार को भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पहुंचा और श्रद्धांजलि अर्पित की. उपस्थित भाजपा नेताओं ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तथा उनके प्रति अपना शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बाल्ही हांसदा के पार्थिव शरीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस प्रतिनिधि मंडल में जिला परिषद सदस्या रायदे हांसदा और श्रीमती फुलमनी मुर्मू , सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा, कुमार गौरव पुष्टि, मुखिया परमेश्वर हेंब्रम, मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू, भाजपा के युवा नेता चंदन सीट, श्याम दे, तारक महतो, संजय दास, एमडी नबाब, राजेन मंडल, विश्वजीत राना, रिंकु राना, रवीन्द्र नाथ मुर्मू शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही