Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : वन विभाग कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल छह जुलाई को, प्रचार-प्रसार जोरों पर

Advertisement
Advertisement
Chakulia(Dharish chandr sinngh) : चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग को लेकर आगामी छह जुलाई को भाजपा का वन विभाग कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा द्वारा ग्रामीण इलाके में ध्वनि विस्तारक यंत्र से व्यापक प्रचार और प्रसार किया जा रहा है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हाथी प्रभावित गांव का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर रणनीति बना रहे हैं. इसे भी पढ़ें :जम्मू">https://lagatar.in/a-car-fell-into-a-deep-pit-in-jammu-and-kashmirs-rajouri-four-people-died/">जम्मू

कश्मीर के राजौरी में एक कार गहरे गड्ढे में गिरी, चार लोगों की मौत

हल्लाबोल आन्दोलन में भाग लेने का आह्वान

डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि विगत दो महीना में हाथियों के उपद्रव से चाकुलिया तथा बहरागोड़ा प्रखंड में चार लोगों की जान गई है और कई लोग जख्मी हुए हैं. हाथियों ने 50 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है तथा 100 एकड़ से अधिक फसलों को रौंदा है. अनेक गांवों के लोग हाथियों की दहशत से रात को सोते नहीं हैं. बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. हाथियों के हमले से मौत का सिलसिला जारी है. परंतु राज्य सरकार इस पर मौन है. डाॅ. गोस्वामी ने सरकार से हाथियों को घने जंगलों की ओर भेजने की व्यवस्था करने तथा हाथियों के द्वारा मारे गए मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने लोगों से छह जुलाई के हल्लाबोल आन्दोलन में भाग लेने का आह्वान किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shot-in-mutual-dispute-in-govindpur-youth-died/">जमशेदपुर

: गोविंदपुर में आपसी विवाद में गोली चली, युवक की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही