Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : वन विभाग कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल कार्यक्रम छह जुलाई को

Advertisement
Advertisement
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए आगामी छह जुलाई को भाजपा का वन विभाग कार्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित होगा. प्रदर्शन कर वन विभाग के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हाथी प्रभावित गांव का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-nav-nirman-sangharsh-samiti-demanded-to-make-jaitgarh-a-block/">किरीबुरू

: नव निर्माण संघर्ष समिति ने जैतगढ़ को प्रखंड बनाने की मांग की

50 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया

डाॅ. गोस्वामी ने कहा कि विगत दो महीनों के दौरान हाथियों के उपद्रव से चाकुलिया तथा बहरागोड़ा प्रखंडों के चार लोगों की जाने गई हैं और कई लोग जख्मी हुए हैं. हाथियों ने 50 से अधिक मकानों को क्षतिग्रस्त किया है तथा 100 एकड़ से अधिक फसलों को रौंद डाला है. चाकुलिया तथा बहरागोड़ा प्रखंड के अनेक गांवों के लोग हाथियों की दहशत से रात को सोते नहीं हैं. हाथियों के हमले में लोग मारे जा रहे हैं. परंतु राज्य सरकार इस पर मौन साधी हुई है. गावों के लोगों को हाथियों से सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है. डाॅ गोस्वामी ने सरकार से हाथियों को घने जंगलों की ओर भेजने की व्यवस्था करने तथा हाथियों के द्वारा मारे गए मृतक के आश्रित को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने लोगों से छह जुलाई के हल्लाबोल आन्दोलन में भाग लेने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-woman-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में महिला से चेन की छिनतई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही