Search

चाकुलिया : इलाज के अभाव में बिस्तर पर पड़ा है काला सबर

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सामने सरकारी भूमि पर झोपड़ी बनाकर निवास करने वाला काला सबर ( गुलगुलिया) इलाज के अभाव में विगत एक माह से बिस्तर पर पड़ा है. उसके इलाज में गरीबी बाधक बनी है. उसकी पत्नी रविना सबर ने बताया कि एक माह पूर्व वह यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गया था. परंतु यहां चिकित्सकों ने दवा देकर घर भेज दिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए तीन दिन झाड़ग्राम ले जाया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-apply-for-registration-in-cuet-ug-by-11-pm-on-april-11/">धनबाद

: सीयूईटी यूजी में रजिस्ट्रेशन को 11 अप्रैल रात 11 बजे तक करें आवेदन
वहां चिकित्सकों ने दवा दी और कहा कि उसके फेफड़े और लीवर में प्रॉब्लम है. उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई है और वह बिस्तर पर पड़ा है. फिलहाल आयुर्वेदिक दवा चल रही है. परंतु उसकी स्थिति में सुधार नहीं है. मदद की दरकार है. उसके घर में पत्नी रविना सबर और चार संताने हैं. रविना सबर ने बताया कि पति के इलाज के लिए पैसे नहीं है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-bhumij-social-training-camp-in-bareda-on-the-death-anniversary-of-jirpa-laya-on-april-12/">चांडिल

: जिरपा लाया की पुण्यतिथि पर बाड़ेदा में भुमिज सामाजिक प्रशिक्षण शिविर 12 अप्रैल को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp