Search

 
 
 

चाकुलिया : प्रखंड प्रमुख ने पंचायत समिति सदस्यों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्यों और प्रखंड के हर विभाग के पदाधिकारियों की एक बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने हर विभाग के पदाधिकारियों से क्षेत्र में चल रहें विकास कार्यों की जानकारी ली और पंचायतों में तेजी से विकास कार्य करने की बात कही. जन प्रतिनिधियों ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर ग्राम सभा कर नई योजनाओं का चयन किया जाए. जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी की समस्या को रखते हुए जल्द से जल्द समाधान करने की बात कही ताकि बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके. जन प्रतिनिधियों ने कहा की पंचायत स्तर पर प्रज्ञा केन्द्र चालू किया जाए और हर आंगनबाड़ी केन्द्र की दीवार पर बच्चों को दिए जाने वाले भोजन का मेनू लिखा जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unveiling-of-the-statue-of-veer-shaheed-raghunath-singh-in-kustulia-village/">जमशेदपुर

: कुस्तुलिया गांव में वीर शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण

बीडीओ ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

[caption id="attachment_427756" align="aligncenter" width="563"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/chakuliya-meeting-1-2.jpeg"

alt="" width="563" height="375" /> बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य[/caption] बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रही अवैध बालू ढूलाई पर प्रशासन से रोक लगाने की मांग की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि हर पंचायत समिति सदस्य द्वारा अपने पंचायत के एक-एक विद्यालय को गोद लेकर आदर्श विद्यालय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा. अंत में बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा कि बैठक में आई समस्याओं का संबंधित विभाग द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया है. उन्होंने बालू की ढुलाई पर माइनिंग विभाग को पत्राचार करने की बात कही. बैठक में उप प्रमुख कविता साव, बुबाई दास, मनोरंजन महतो, दशरथ मांडी, राम बेसरा, प्रभारी एमओ गौरीशंकर साव, श्यामसुंदरपुर, चाकुलिया थाना प्रभारी समेत अन्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-injured-after-tempo-overturned-in-a-bang/">जमशेदपुर

: ठनठनी में टेंपो पलटने से दो घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही