Search

 
 
 

चाकुलिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के सीएचसी परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया. समारोह में विधायक ने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में काफी गरीबी है. ग्रामीण बीमार होने पर निजी अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ होते हैं. हेमंत सरकार स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में विकास कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है. इसके लिए वे स्वयं भी प्रयासरत हैं, ताकि सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके. स्वास्थ्य सहियाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति बेहतर कार्य कर रही हैं और उनका योगदान अतुलनीय है. सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील बनें, तभी राज्य और क्षेत्र का विकास होगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chakulia-Helth-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-congress-mla-maman-khan-arrested-in-nuh-violence-case-internet-shut-down/">हरियाणा

: नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू
चाकुलिया सीएचसी में जो भी टेक्निकल असुविधाएं थीं, उन्हें दूर करने का काम किया जा रहा है. मौके पर विधायक ने चार सबर पूर्णिमा सबर, लखीपद सबर, बसंती सबर और परेश सबर को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया. विधायक ने तीन मरीजों के बीच सेल्फ केयर किट का वितरण किया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, 20 सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत मुर्मू, राजा बारीक, बलराम महतो, प्रणय कुमार बेहुरिया, सतीश कुमार वर्मा, हेमंत कुमार महतो, मानस पात्र, डॉ सुषमा किरण नाग, डॉ संपा मन्ना, डॉ नरेश बास्के, डॉ स्वाति कुमारी, डॉ झुलन दास, अनिल टुडू, संतोष कुमार, विशाल बारीक, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही