Search

 
 
 

चाकुलिया : डायट सभागार में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्कूल रूआर कार्यक्रम आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के डायट सभागार में शुक्रवार को शिक्षा विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्कूल रूआर कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, विधायक प्रतिनिधि गौतम दास, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो,उप प्रमुख कविता साव,बीईईओ एनके तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बीईईओ एनके तिवारी ने कहा कि 6-18 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने का दायित्व हम सभी की है. सरकार के निर्देशानुसार स्कूल रूआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ताकी कोई भी बच्चा शिक्षा पाने से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 934 बच्चे और चाकुलिया प्रखंड में 115 बच्चे (ड्रॉप आउट) विद्यालय से बाहर हैं. पंचायत के जन प्रतिनिधि अपने पंचायत में स्कूल जाने से वंचित बच्चों को चिन्हित कर अभिभावकों को जागरूक कर विद्यालय में नामांकन कराने में शिक्षा विभाग का सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-death-anniversary-of-dr-shyama-prasad-mukherjee-was-celebrated-in-bjp-bahragora-mandal-office/">बहरागोड़ा

: भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई

सरकार की यह पहल सराहनीयhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/chakulia-school-2.jpg"

alt="" width="720" height="491" />

विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी सचेत रहें और हर वर्ष अपने पोषक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के रिजल्ट की सूची लें और देखें कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने आगे की कक्षा में नामांकन लिया है की नहीं. ऐसा करने से प्रखंड में ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी. मौके पर प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा का स्तर उठाने में सरकार की यह पहल सराहनीय है. सभी के सहयोग से ही प्रखंड में शिक्षा से वंचित बच्चों का पुनः विद्यालय में नामांकन कराना संभव है. मौके पर मुखिया राधानाथ मुर्मू, मोहन सोरेन, आलोवती बास्के, शिक्षक शिवशंकर पोलाई, धीरेन्द्र नाथ बास्के, सुनील बेरा, शक्तिपद बारिक, धनंजय हेम्ब्रम, सुभाष चन्द्र महतो, धनंजय बारिक, जीतराय कुमार कौशिक महतो, भवतोष महतो, उत्तम साव, गौतम बेरा समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-workers-blocked-hcls-surda-mines-gate/">मुसाबनी

: मजदूरों ने एचसीएल का सुरदा माइंंस गेट किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही