Search

चाकुलिया : युवा जनशक्ति मोर्चा की प्रखंड इकाई का गठन, नारायण बने अध्यक्ष

Chakulia : चाकुलिया के डाक बंगला परिसर में रविवार को युवा जनशक्ति मोर्चा की बैठक हुई. बैठक में प्रखंड इकाई का गठन किया गया. सर्व सम्मति से नारायण कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, विश्वादेव पातर को महासचिव, अमल मुंडा को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन प्रभारी स्वामी नित्यानंद पॉल ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा, उपाध्यक्ष प्रभात सिंह चौहान, विधि सलाहकार दीपक महत्ता, संजय कुमार उपस्थित थे. बैठक में मनोनीत सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. सभी ने स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानकर उनके बताएं मार्ग पर चलकर राष्ट्र हित मे काम करने का संकल्प लिया. मौके पर दुबराज सोरेन, गणेश चंद्र महतो, तपन महतो, राहुल पॉल, राखाल मुर्मू, रामदास मुर्मू,नगर कालिंदी समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electric-pole-caught-fire-due-to-short-circuit-in-namda-basti-major-accident-averted/">जमशेदपुर

: नामदा बस्ती में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे में लगी आग, बड़ा हादसा टला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp