Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कालापाथर हाई स्कूल में रक्तदान शिविर 17 को

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया के कालापाथर पंचायत के कालापाथर उच्च विद्यालय परिसर में 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शिविर को लेकर आसपास के गांव के ग्रामीणों में उत्साह है. शिविर को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को पंचायत के उदाल गांव स्थित क्लब भवन में बावरी दास नायक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में कहा गया कि उदाल गांव से 15 से 20 व्यक्ति रक्तदान करेंगे. गांव के भी ग्रामीण रक्तदान कर इस रक्तदान शिविर को सफल बनाएंगे. बैठक में गौतम कुमार चौधरी, तरुण चौधरी, आशीष चौधरी, राहुल नायेक, विश्वजीत चौधरी, विकास चौधरी, स्वपन कुमार महतो, अर्जुन ठाकुर, जगदीश नायेक, चंदन चौधरी, भूषण चंद्र महतो, अनूप चौधरी समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-revenue-sub-inspector-of-the-district-went-on-indefinite-strike-for-various-demands/">सरायकेला

: विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए जिले के राजस्व उपनिरीक्षक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही