Search

 
 
 

चाकुलिया : पिताजुड़ी में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान शिविर आयोजित

 
Chakuliya : विश्व रक्तदाता दिवस पखवाड़ा के तहत चाकुलिया के पिताजुड़ी स्थित ग्रीन लैंड इंग्लिश स्कूल में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. कुड़मी संस्कृति विकास समिति और पिताजुड़ी रक्तदान आयोजन कमेटी की ओर से आयोजित हुआ यह शिविर पखवाड़ा का 14 वां शिविर है. शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रुप में मौजुद बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में लोगों को संबाधित करते हुए विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्तदान से किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है, इसलिए रक्तदान अवश्य करें. उन्होंने कहा कि कुड़मी संस्कृति विकास समिति रक्तदान शिविर पखवाड़ा आयोजित कर सराहनीय काम कर रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hyderabadi-sheru-came-to-sell-at-mango-plantation-ground-for-rs-1-20-lakh/">जमशेदपुर

: आम बागान मैदान में 1.20 लाख रुपए में बिकने आया हैदराबादी शेरू
[caption id="attachment_347235" align="aligncenter" width="590"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chakuliya-blood-donation-2.jpeg"

alt="" width="590" height="393" /> रक्तदान करती महिलाऐं[/caption] रक्तदान के प्रति ग्रामीण इलाके में भी लोग जागरूक हुए हैं और रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं. विधायक ने समिति को छह बेड उपलब्ध कराने की घोषणा की. कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन महतो ने कहा कि सभी के सहयोग से समिति रक्तदान शिविर का सफल आयोजन कर रही है. रक्तदान में पुरुष रक्तदाताओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सको की देखरेख में रक्तदान संपन्न हुआ. वहीं रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया. आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य के रुप में आब्बूस सामद, संदीप घोष, मोहम्मद गुलाब, सुजय गोस्वामी, विजय दास, मोहन टुडू, रविन्द्र नाथ महतो, भक्त प्रहलाद महतो कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे थे.

यह रहे मुख्य रुप से मौजुद

इस अवसर पर मुखिया मादो सिंह, पंचायत समिति सदस्य सावना मांडी, वार्ड सदस्य फुलमनी टुडू, आयोजन समिति अध्यक्ष मोहसिन खान, तुषार महतो, वीजय गोस्वामी, पंकज गिरी, नारायण ह्रदयालय ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के डॉ राजीव कुमार, शिक्षाविद संतोष कुमार महतो, नारायण घोष, पियूष रंजन महतो समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही