Search

 
 
 

चाकुलिया: सिंदूरगौरी पीएचसी में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान शिविर आयोजित

 
CHAKULIA: चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के सिंदूरगौरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सोमवार को कुड़मी संस्कृति विकास समिति और पंचायत के ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया मंजुला मुर्मू और अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर समिति द्वारा आयोजित रक्तदान पखवाड़ा के तहत यह सातवां रक्तदान शिविर है. मुखिया ने कहा कि रक्तदान महादान है. उन्होंने कहा कुड़मी संस्कृति विकास समिति रक्तदान शिविर आयोजित कर पुनीत काम कर रही है. समिति के पदाधिकारी और सदस्य इसके लिए बधाई की पात्र हैं. इसे भी पढ़ें: खूंटी">https://lagatar.in/khunti-plfi-extremist-amru-puriti-arrested-came-home-to-meet-family-members/">खूंटी

: पीएलएफआई उग्रवादी अमरू पुर्ती गिरफ्तार, परिवार वालों से मिलने आया था घर

आम जनता के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल

[caption id="attachment_336313" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/20jun2-300x183.jpg"

alt="" width="300" height="183" /> रक्तदाता का हौसला बढ़ाते स्वपन महतो.[/caption] समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने कहा कि आम जनता के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल हो रहा है. ग्रामीण इलाके के लोग रक्तदान के प्रति जागरूक हुए हैं. ब्रह्मानंद अस्पताल और ब्लड बैंक की टीम की देखरेख में रक्तदान शिविर आयोजित हो रहा है. समाचार लिखे जाने तक 45 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था. शिविर में पंचायत समिति के सदस्य राजेश्वर सरदार, ब्रह्मानंद ब्लड बैंक के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार वर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष बीरबल गिरी, ग्राम प्रधान भवेश गिरी, ध्रुव कुमार महतो, यादव महतो, परिमल महतो, दिनेश महतो,  महेंद्र गिरी, सुमित सिंह, प्रसेनजीत मल्लिक समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-effect-of-bandh-on-railways-four-trains-canceled/">जमशेदपुर

: रेलमार्ग पर पड़ा बंद का प्रभाव, चार ट्रेनें रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही