Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : माटियाबांधी में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान शिविर आयोजित

Chakulia : पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर बुधवार को चाकुलिया प्रखंड के माटियाबांधी विद्यालय प्रांगण में कुड़मी संस्कृति विकास समिति के तत्वावधान में पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. बतौर मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कुणाल महतो, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्या धरित्री महतो, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया. कुणाल महतो ने कहा कि रक्तदान महादान है. इससे किसी के प्राण बचाए जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-three-people-of-the-city-voted-in-jamshedpur-cgpc-elections/">चाईबासा

: जमशेदपुर सीजीपीसी के चुनाव में शहर के तीन लोगों ने किया मतदान

65 पुरुष और महिलाओं ने किया रक्तदान 

[caption id="attachment_523771" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/raktdan-2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> रक्तदान करते युवा.[/caption] रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री में नहीं होता है. कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो के नेतृत्व में ग्रामीण इलाके में रक्तदान शिविरों का आयोजन सराहनीय कार्य है. समिति के प्रयास से रक्तदान इस इलाके में एक आंदोलन बन चुका है. ग्रामीण इलाके के लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता आई है और वे रक्तदान करने में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक 65 पुरुष और महिलाओं ने रक्तदान किया था और रक्तदान का कार्य जारी था. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ied-blast-during-search-operation-in-tumbahaka-of-tonton-five-crpf-personnel-injured/">चाईबासा

: टोंटों के तुम्बाहाका में सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट, CRPF के पांच जवान घायल

रक्तदान करने वालों को किया गया सम्मानित

शिविर को सफल बनाने में समाजसेवी उत्तम महतो, मुखिया जादू हेंब्रम, उप मुखिया रेवा कांत महतो, पंचायत समिति सदस्य मोहिनी मोहन महतो, उत्तम महतो, भवतोष महतो, तरुण महतो, पिंटू महतो, पार्थसारथी महतो, परिमल महतो, मनिंद्र नाथ महतो, सुजीत महतो, भूषण चंद्र महतो, शैलेंद्र महतो, चुटका महतो, छिता महतो, राजेश महतो का योगदान सराहनीय है. ब्रह्मानंद अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉ आरके वर्मा, डॉ जे प्रसाद, उषा मुर्मू, लिली मुर्मू आदि की देखरेख में रक्तदान हो रहा है. रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को सम्मानित किया जा रहा है और प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-khan-mazdoor-union-celebrated-dishome-guru-shibu-sorens-birthday/">घाटशिला

: खान मजदूर यूनियन ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही