Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सिंदूरगौरी पीएचसी में 20 जून को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : प्रखंड के मालकुंडी पंचायत के सिंदूरगौरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 20 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का आयोजन कुड़मी संस्कृति विकास समिति और पंचायत के ग्रामीणों के तत्वावधान में किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक शिविर आयोजित होगी. वहीं, रक्तदान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-13-showrooms-and-tire-godowns-will-be-sealed-in-mango-after-three-notices/">जमशेदपुर

: मानगो में तीन नोटिस के बाद सील किए जाएंगे 13 शोरूम व टायर गोदाम

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन

विदित हो कि कुड़मी संस्कृति विकास समिति विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान पखवाड़ा चला रही है. इसके तहत सिंदूरगौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है. समिति ने बंगाल और उड़ीसा में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया है. कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो ने शिविर में शामिल होकर लोगों से रक्तदान करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन हो रहा है और लोग रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-districts-transport-department-is-inactive-the-service-road-is-being-converted-into-a-parking-lot-for-vehicles/">आदित्यपुर

: जिले का परिवहन विभाग निष्क्रिय, सर्विस रोड गाड़ियों के पार्किंग स्थल में हो रहें तब्दील 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही