Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया: सरायकेला डीसी के अंगरक्षक सुभब्रतो महतो का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, मातम पसरा

Advertisement
Advertisement
Chakulia: सरायकेला के उपायुक्त के अंगरक्षक रहे स्व. सुभब्रतो महतो का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम को उसके गांव चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात स्थित पूर्णापानी गांव लाया गया. पार्थिव शरीर के आते ही गांव में मातम पसर गया और पिता, भाइयों और बहन तथा आस-पड़ोस के लोग फफक पड़े. आवास पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. विधायक समीर कुमार महंती भी पहुंचे और नम आंखों से सुभब्रतो महतो के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के लोगों को सांत्वना दी. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/tragic-accident-in-hazaribagh-bus-overturned-in-river-5-killed-45-injured/">हजारीबाग

में दर्दनाक हादसा, नदी में पलटी बस, 5 की मौत, 45 घायल

गांव में हुआ अंतिम संस्कार, अनेक लोग शामिल हुए  

[caption id="attachment_422174" align="aligncenter" width="500"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/17sep10a.jpg"

alt="" width="500" height="235" /> पार्थिव शरीर के पास विधायक व अन्य.[/caption] दिवंगत सुभब्रतो महतो वार्ड पार्षद शतदल महतो के रिश्तेदार हैं. शतदल महतो भी पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अंतिम संस्कार गांव में किया गया. अंतिम संस्कार में अनेक लोग शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर संध्या सरायकेला-खरसावां जिले के सदर थाना अन्तर्गत सरायकेला कांड्रा मुख्य सड़क पर कोलढीपी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना मे सुभब्रतो महतो की मौत हो गई थी. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-dc-paid-tribute-to-the-late-bodyguard-told-the-father-do-not-consider-yourself-alone/">सरायकेला:

 दिवंगत अंगरक्षक को डीसी ने दी श्रद्धांजलि, पिता से कहा-खुद को अकेला न समझें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही