Search

 
 
 

चाकुलिया : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित सोनाहारा गांव से कुछ दूर डाउन रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 184/12 के पास मंगलवार की शाम एक युवक का शव बरामद हुआ है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है. आशंका है कि किसी ट्रेन के धक्के से उसकी मौत हो गई है. शव के पास एक लाल रंग का गमछा गिरा हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई थी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-late-former-president-of-lamps-plantation-done-on-the-birth-anniversary-of-kuna-ram-murmu/">घाटशिला

: लैंपस के पूर्व अध्यक्ष स्व. कुना राम मुर्मू की जयंती पर किया गया पौधरोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही