Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया – बहनों ने शोभा यात्रा निकाली

Chakulia : चाकुलिया के शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया और बहनों ने बुधवार को विक्रम संवत हिंदू के अवसर पर प्रधानाचार्य और आचार्यों के नेतृत्व में बैंड बाजा और रानी लक्ष्मी बाई तथा राम दरबार की आकर्षक झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली. विद्यालय परिसर से निकली शोभा यात्रा मुख्य पथ होते हुए बिरसा चौक पहुंची. बिरसा चौक से मुख्य बाजार सड़क होते हुए गौशाला तक पहुंची. यहां से शोभा यात्रा विद्यालय परिसर पहुंची और समाप्त हो गई. शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल भैया और बहनों के लिए शीतल पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गयी थी. शोभायात्रा में घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मी बाई, राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-Jhanki-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-politics-should-be-stopped-on-raghunath-singh-and-raghunath-mahato-the-heroes-of-chuad-rebellion/">चांडिल

: चुआड़ विद्रोह के महानायक रघुनाथ सिंह और रघुनाथ महतो पर बंद हो राजनीति
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Chakulia-Jhanki-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राम के रूप में अदिति सिंह, लक्ष्मण के रूप में अदरीता चक्रवर्ती, सीता के रूप में निकिता दास, हनुमान के रूप में मलय महतो, स्वामी विवेकानंद के रूप में लक्ष्मी हेम्ब्रम, दुर्गा माता के रूप में योगिता गिरी, रानी लक्ष्मी बाई के रूप में श्रेया सिंह, विक्रमादित्य के रूप में रूद्र चटर्जी, स्वामी दयानंद सरस्वती के रूप में प्रेमजीत दास, भगिनी निवेदिता के रूप में खुशबू सिंह बने थे. शोभायात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल कांत प्रमाणिक, आचार्य राजीव रंजन शर्मा, अरुण महतो, मनोज महतो, आचार्या लक्ष्मी सिंह, मनीषा महतो, विप्लव मांडी, विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला समेत अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही