Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : ध्यान फाउंडेशन की गौशाला का बीएसएफ के पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा बॉर्डर पार कराए जा रहे मवेशियों को तस्करों से मुक्त करा कर ध्यान फाउंडेशन की विभिन्न शाखाओं में भेजा जाता है. चाकुलिया की कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की भूमी पर संचालित ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला में भी अनेक मवेशियों को रखा गया है. वहीं, कोलकाता के बीएसएफ के 112 बटालियन के कमांडेंट एनएम राय के नेतृत्व में एक टीम ने चाकुलिया पहुंच कर तीन दिनों तक ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में गौशाला में मवेशियों की कि जा रही देखभाल से पदाधिकारी काफी प्रभावित हुए. साथ ही उन्होंने कहा कि यहां पर कम संसाधन होने के बाद भी संस्था के लोगों द्वारा मवेशियों की देखभाल बेहतर ढंग से की जा रही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-robbed-from-bike-driver-posing-as-passenger-arrested/">जमशेदपुर:

यात्री बनकर बाइक चालक से लूट ली मोबाइल, गिरफ्तार

अधिकारियों ने सात हजार रुपये फाउंडेशन को किया डोनेट

इस दौरान पदाधिकारियों ने संस्था के मवेशियों की गिनती भी कराई और गौशाला मे 13480 मवेशी को पाये गये. वहीं, संस्था द्वारा की जा रही गौ सेवा कार्य से प्रभावित होकर बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने वेतन से एक-एक हजार रुपये कुल सात हजार रुपये ध्यान फाउंडेशन को डोनेट किया. संस्था की संचालिका डॉ. शालिनी मिश्रा ने अधिकारियों से कहा कि इस गौशाला में बॉर्डर से पहुंचे हर मवेशी का संस्था बेहतर ढंग से देखभाल करती है. विदित हो कि बीएसएफ के अधिकारी तीन दिनों तक गौशाला का निरीक्षण कर रविवार को रवाना हुये. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-filed-in-mango-police-station-against-bjp-spokesperson-for-making-indecent-remarks/">जमशेदपुर

: अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ मानगो थाने में शिकायत दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही