Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दर्शन की वस्तु बन कर रह गया है 1.39 करोड़ का बस पड़ाव

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों की लागत से निर्मित कई महत्वपूर्ण योजनाएं खंडहर में तब्दील होती जा रही हैं. ऐसी योजनाओं की फेहरिस्त में नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में रंकिणी मंदिर के पास लगभग 1.39 करोड़ की लागत से निर्मित बस पड़ाव सह परिवहन स्थल भी शामिल है. इसका निर्माण हुए छह माह से अधिक हो गए. परंतु आज तक इसमें ताला लटक रहा है. इसका उद्घाटन नहीं हुआ है. बस पड़ाव की घेराबंदी लोहे की जाली से हुई है. यह आसपास के लोगों के लिए कपड़ा सुखाने के काम आता है. [caption id="attachment_769448" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/27rc_m_17_27092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कपड़ा सुखाते लोग[/caption] इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-40-thousand-rupees-and-scooter-snatched-from-a-female-employee-of-bandhan-bank-in-broad-daylight/">चक्रधरपुर

: बंधन बैंक की महिलाकर्मी से दिनदहाड़े 40 हजार रुपए व स्कूटी की छिनतई

अभी तक नहीं हुई बस पड़ाव की नीलामी

जानकारी के मुताबिक बस पड़ाव परिसर में बिछाए गए पेबर्स ब्लॉक में घास उगने लगी है. नगर पंचायत प्रशासन इस बस पड़ाव को चालू करने की दिशा में जरूरी पहल नहीं कर रहा है. दूसरी ओर बिरसा मुंडा चौक पर यात्री वाहनों का ठहराव होता है. परंतु यहां यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. ऐसी स्थिति में नवनिर्मित बस बड़ाव को चालू करने की मांग स्थानीय निवासी कर रहे हैं. इस संबंध में नगर पंचायत के कनीय अभियंता लखिद्र माहली ने बताया कि इस बस पड़ाव की अभी तक नीलामी नहीं हुई है. इसी कारण बस पड़ाव चालू नहीं हुआ है. बस पड़ाव की नीलामी की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही