Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : दुर्गा एकादश को हराकर एसएफजी एकादश ने प्रतियोगिता पर जमाया कब्जा

Chakulia : चाकुलिया केएनजे उच्च विद्यालय मैदान में रविवार को द ब्लड के तत्वाधान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मैच में युवा समाजसेवी आलोक कुमार लोधा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. फाइनल मैच दुर्गा एकादश और एसएफजी एकादश के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएफजी एकादश में निर्धारित पांच ओवर में दो विकेट खोकर 98 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tribal-community-celebrated-baha-bonga-festival-with-great-pomp-took-out-a-huge-rally/">आदित्यपुर

: आदिवासी समुदाय ने धूमधाम से मनाया ‘बाहा बोंगा’ पर्व, निकाली विशाल रैली

अतिथि ने विजेता टीम को किया सम्मानित  

99 रनों का पीछा करने उतरी दुर्गा एकादश की टीम पांच ओवर में पांच विकेट खोकर 66 रन ही बना सकी. फाइनल मैच को एसएफजी की टीम ने 31 रनों से जीतकर खिताब को अपने नाम कर लिया. विजेता टीम एसएफजी एकादश को आलोक कुमार लोधा ने 6000 रुपए और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम दुर्गा एकादश को 4000 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में साइमन कुमार, सुशांत चौधरी, अंगद सिंह, मनीष परमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, करण मंडल, महेश्वर मल्लिक, गंगाधर राव ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही