Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

Chakulia : चाकुलिया के नया बाजार क्षेत्र में सोमवार की सुबह से रेलवे की जमीन पर से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है. रेलवे के पदाधिकारी और भारी संख्या में रेल पुलिस तथा स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में नया बाजार के सुभाष चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे जीआरपी ऑफिस के पास से रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-terror-of-thieves-in-kadma-theft-of-four-lakhs-from-tiles-shop/">जमशेदपुर

: कदमा में चोरों का आतंक, टाइल्स दुकान से चार लाख की चोरी

कई लोग हो जाएंगे बेरोजगार 

रेल प्रशासन जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवा रहा है. बहुत से दुकानदार सड़क के किनारे रेलवे की जमीन पर बनाई गई झोपड़ी नुमा दुकानों को हटाने लगे हैं. ज्ञात हो कि रेलवे की जमीन पर कई होटल, चाय की दुकान, फल और सब्जी की दुकान लगाकर गरीब अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं. रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने से ऐसे तमाम लोग बेरोजगार हो जाएंगे. विदित हो कि वर्ष 2021 में भी रेलवे ने अतिक्रमण हटाया था. इसे भी पढ़ें :अतीक-अशरफ">https://lagatar.in/atiq-ashraf-murder-case-petition-filed-in-supreme-court-demand-for-investigation-of-183-encounters-of-up-by-former-judge/">अतीक-अशरफ

हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, यूपी के 183 एनकाउंटरों की भी पूर्व जज से जांच कराने की मांग
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही