Chakulia : एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के चुनाव जीत जाने पर गुरुवार को भाजपा नेता सुशील शर्मा के नेतृत्व में चाकुलिया प्रखंड के भाजपाइयों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर और आतिशबाजी कर खुशियां
मनाई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने नया बाजार के सुभाष चौक पर गाजे बाजे के साथ और आतिशबाजी कर लोगों के बीच लड्डू का वितरण
किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jalabhishek-will-be-done-on-the-third-monday-in-the-sun-temple/">जमशेदपुर
: सूर्य मंदिर में तीसरी सोमवारी को किया जाएगा जलाभिषेक विधायक समीर महंती को भी भाजपाइयों ने खिलाये लड्डू
बहरागोड़ा से आ रहे विधायक समीर महंती को भी रोककर भाजपाइयों ने उन्हें लड्डू खिलाकर द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर बधाई
दी. विधायक समीर महंती ने भी भाजपाइयों को जीत की बधाई
दी. इस अवसर पर भाजपाइयों ने भाजपा जिंदाबाद, द्रोपदी मुर्मू जिंदाबाद, पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, सांसद विद्युत वरण महतो जिंदाबाद के नारे
लगाये. इस अवसर पर ये थे उपस्थित
मौके पर पूर्व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो,
सुनाराम हांसदा, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, मनोरंजन महतो, संजय दास,विश्वनाथ हांसदा,तारक महतो, गंगा नारायण दास, त्रिलोचन राणा, सुधीर महतो, मुखिया
दानगी सोरेन,जतिन बेरा,स्वपन महतो समेत अन्य उपस्थित
थे. फोटो : विधायक समीर महंती को लड्डू खिलाते
भाजपाई. [wpse_comments_template]
Leave a Comment