Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 15 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे चाकुलिया के उद्यमी

Chakulia : चाकुलिया के मिलर्स एसोसिएशन के बैनर तले 15 फरवरी से यहां के चावल मिल मालिक और अनाज के थोक विक्रेता बाजार समिति शुल्क को पुनः लागू करने के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार झुनझुनवाला और सचिव विनीत कुमार रुंगटा ने बताया कि यहां के खुदरा विक्रेता 15 फरवरी को अपनी दुकानें बंद रखेंगे. जबकि मिलर्स और थोक विक्रेता अनिश्चितकालीन के लिए व्यापार बंद करेंगे. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/jmm-mla-chamra-lindas-tribal-rights-rally-on-february-16-preparations-complete/">झामुमो

विधायक चमरा लिंडा की आदिवासी अधिकार महारैली 16 फरवरी को, तैयारी पूरी
विदित हो कि बाजार समिति शुल्क में वृद्धि को लेकर यहां के उद्यमी आंदोलनरत हैं. उद्यमी इस विधेयक को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. उद्यमियों का कहना है कि इस शुल्क के लागू होने से उन्हें अनाज का कारोबार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में यह शुल्क लागू नहीं है. जनता और व्यवसायियों के हित में राज्य सरकार इस विधेयक को वापस ले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही