Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 17 सितंबर से शुरू होगा 'चाकुलिया प्रीमियर लीग' क्रिकेट टूर्नामेंट

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में आगामी 17 सितंबर से ए एस स्पोर्ट्स के तत्वधान में `चाकुलिया प्रीमियर लीग` क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी. इसकी तैयारियां जोरों पर है. टूर्नामेंट में कुल सात टीम पैंथर्स, टाइगर, मैग्नम, द ब्लड, बुल्स, मोबीजोन बहरागोड़ा और गजराज भाग लेंगी. पैंथर टीम के मालिक बिमलेंदु प्रसाद और कप्तान आनंद सिंह, बुल्स टीम के मालिक रामजीत बास्के और कप्तान साइमन कुमार, टाइगर टीम के मालिक आलोक लोधा और कप्तान अंगद सिंह, मोबी जोन टीम के मालिक और कप्तान उत्पल सीट, गजराज टीम के मालिक राजेश सिंह और कप्तान रोहित महतो, मैग्नम टीम के मालिक सुमित लोधा और कप्तान सौरभ गांगुली और द ब्लड टीम के मालिक राज मिश्रा और कप्तान बंटी दास है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-do-not-get-the-benefit-of-service-fund-union/">जमशेदपुर

: कर्मचारियों को नहीं मिलता है सेवा निधि का लाभ – यूनियन

विजताओं को मिलेगी नकद राशि और ट्रॉफी 

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पैंथर्स और टाइगर्स के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. इस प्रतियोगिता के विजेता टीम को 25 हजार नकद और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 20 हजार नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही