Search

चाकुलिया : चाकुलिया प्रीमियर लीग : गजराज व मोबीजोन ने जीते अपने-अपने मैच

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में खेले जा रहे चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए. पहला मैच पैंथर्स और गजराज के बीच खेला गया. गजराज के कप्तान राजेश सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैंथर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाया. पैंथर्स के तरफ से मिलन दास ने सर्वाधिक 39 रन बनाए. 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजराज की टीम 9.5 ओवर में छः विकेट खोकर 113 रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-congress-leaders-opposed-the-welcome-of-vande-bharat-train/">घाटशिला

: वंदे भारत ट्रेन के स्वागत का कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध

बुल्स टीम की तरफ से श्याम ने 50 रन की शानदार पारी खेली

गजराज टीम की तरफ से अनुपम और राजू ने 42-42 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरा मैच मोबीजोन बहरागोड़ा और बुल्स के बीच खेला गया. बुल्स टीम के कप्तान सायमंस कुमार ने टॉस जीतकर मोबीजोन टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मोबीजोन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 121 रन बनाया. 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की टीम 10 ओवर में चार विकेट खोकर 116 रन ही बना पाई. बुल्स टीम की तरफ से श्याम जी ने सर्वाधिक 50 रन बनाया. मैच को मोबीजोन बहरागोड़ा की टीम ने पांच रनों से जीत लिया. हरप्रीत सिंह और विशाल दास ने अंपायर की अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp