Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में खेले जा रहे चाकुलिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पैंथर्स और द ब्लड के बीच मैच खेला गया. पैंथर्स की टीम ने कप्तान आनंद सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी द ब्लड की टीम 8.3 ओवर में 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. पैंथर्स की टीम की तरफ कप्तान आनंद सिंह ने 3 ओवर में 10 रन देकर 7 विकेट लिए. 83 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर्स की टीम 6.1 ओवर में 84 रन बनाकर मैच को 9 विकेट से जीत लिया. पैंथर्स टीम की तरफ से मिलन दास ने सर्वाधिक 56 रन बनाए. विशाल शर्मा और श्याम जी ने अंपायर की अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agreement-reached-on-bonus-in-timken-company-employees-will-get-20-percent-bonus/">जमशेदपुर
: टिमकेन कंपनी में बोनस पर हुआ समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस [wpse_comments_template]
: टिमकेन कंपनी में बोनस पर हुआ समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस [wpse_comments_template]
Leave a Comment