Search

 
 
 

चाकुलिया : लोधाशोली की मुखिया ने पेंशन स्वीकृति पत्र बांटा

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अन्तर्गत विभिन्न गांवों के वृद्ध- वृद्धाएं, विधवा, एकल महिला, परित्यक्ता महिला एवं दिव्यांगों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया मंजु टुडू ने शनिवार को 38 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया. मौके पर मुखिया ने कहा कि मेरे कार्यकाल में कोई भी योग्य व्यक्ति पेंशन से वंचित नहीं रहेगा. मैं खुद ही गांव में जाकर आवेदन प्राप्त करुंगी. पेंशन प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर पंचायत सचिव तरनी प्रसाद महतो, स्वयंसेवक पूर्ण सीट, अजय गोप, संजीत गोप, दिव्या गोप, शांति गोप, सुना राम गोप, दासमत मांडी, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-assistant-election-officer-cum-zonal-officer-inspected-the-booths/">घाटशिला

: सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही