Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बड़शोल में कूपन नदी के किनारे संचालित ईंट भट्ठा में बाल मजदूर करते हैं काम

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की जुगीतुपा पंचायत के बड़शोल गांव के पास कूपन नदी के किनारे संचालित एमबी ईंट भट्ठा में बाल मजदूरों से काम कराए जाने का खुलासा हुआ है. गुरुवार को प्रखंड की उप प्रमुख कविता साव ने निरीक्षण किया और अनेक बाल मजदूरों को काम करते पाया. उप प्रमुख कविता साव ने बताया कि यह ईंट भट्ठा आदिम जन जाति सबर बस्ती सिमुलडांगा के समीप है. भट्ठा से लगभग 200 फीट की दूरी पर प्राइमरी स्कूल है. स्कूल से 10 फीट दूर मिट्टी की खुदाई का काम हो रहा है. विद्यालय के पास मिट्टी की ढेर लगी हुई है. हवा से धूल उड़ने से बच्चों को परेशानी होती है. सबर बस्ती के लोगों को भी परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-two-youths-injured-in-road-accident-one-in-critical-condition/">किरीबुरू

: सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

खुले में शौच करते हैं मजदूर

उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठा में अनेक बाल मजदूरों से काम कराया जा रहा है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत भट्ठा में कहीं भी शौचालय नहीं है. कार्यरत मजदूर खुले में शौच करते हैं. भट्ठा में कहीं भी सूचना पट्ट नहीं है. निरीक्षण के दौरान भट्ठा के मालिक द्वारा कुछ बाल मजदूरों को छिपा दिया गया और कुछ बाल मजदूर भाग खड़े हुए. उप प्रमुख ने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर उचित कार्रवाई करने की प्रशासन से मांग की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही