Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कोरोना का वैक्सीन लगना शुरू

Advertisement
Advertisement
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के हाई स्कूलों में 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों को कोरोना का वैक्सीन देने का काम सोमवार से शुरू हो गया है. सोमवार को मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को कोरोना का टीका को-वैक्सीन दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव के निर्देश पर वैक्सीन कार्य के लिए सात टीमें बनाई गई हैं. टीमें प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में जाकर 15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को टीका लगाएगी. इस कार्य के लिए कल्याण पदाधिकारी गौरीशंकर साव और नगर पंचायत का सिटी मैनेजर मोनिस सलाम को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. दोनों दंडाधिकारी की देखरेख में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को वैक्सीन दिया गया. गौरीशंकर साव ने कहा कि प्रखंड के हर विद्यालय में वैक्सीन दिया जाएगा और इसके लिए तिथि तय की गई है. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब

इन स्कूलों में दिया जाएगा कोरोना का टीका

तीन और चार जनवरी को मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय में, पांच जनवरी को एनडी रूंगटा गर्ल्स हाई स्कूल और मॉडल कॉन्वेंट हाई स्कूल, 6 जनवरी को कैंडी हाई स्कूल और मॉडल स्कूल, 7-8 जनवरी को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और आनंद मार्ग हाई स्कूल में टीका दिया जाएगा. 10 जनवरी को केंदाडांगरी हाई स्कूल, बालिबांध उत्क्रमित हाई स्कूल और जोड़ाम स्कूल, 11 जनवरी को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, लोधाशोली, कालापाथर,सरडीहा आदिवासी हाई स्कूल, दक्षिणसोल आदिवासी हाई स्कूल, यूपीजी, बरडीकानपुर, पुरनापानी आदिवासी हाई स्कूल, एसएसडीवीएम चाकुलिया, 12 जनवरी को बीसीएचएस श्यामसुंदरपुर, उत्क्रमित हाई स्कूल मुढ़ाल, उत्क्रमित हाई स्कूल केरूकोचा, उत्क्रमित हाई स्कूल गोहालडांगरा, एमएभीएचएस माटियाबांधी और यूपीजी हाई स्कूल बेंद में बच्चों को कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा. तय तिथि पर विद्यालय के बच्चे आधार कार्ड के साथ विद्यालय में उपस्थित रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही