Search

 
 
 

चाकुलिया : आनंद मार्ग स्कूल के बच्चों ने चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के आनंद मार्ग स्कूल के बच्चों ने रविवार की सुबह नया बाजार के वार्ड नंबर 10 स्थित प्रखंड कार्यालय से सटे चिल्ड्रन पार्क की साफ-सफाई की. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में बच्चे सुबह में ही चिल्ड्रन पार्क पहुंचे और सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया. इस पार्क का निर्माण नगर विकास विभाग की ओर कराया गया है. इसके निर्माण और सौंदर्यीकरण में लगभग 20 लाख रुपए खर्च हुए हैं. परंतु पार्क के आसपास गन्दगी होने से लोग परेशान थे. साफ-सफाई पर नगर प्रशासन का भी ध्यान नहीं था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parvinder-singh-sohal-became-general-secretary-of-district-congress-committee/">जमशेदपुर

: परविंदर सिंह सोहल बने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री

पार्क में रोजाना खेलने आते हैं बच्चे

पार्क के सामने जूठे प्लेट बिखरे पड़े थे. पार्क के अंदर झाड़ियां भी उग गई थीं. इस पार्क में सुबह और शाम को अनेक बच्चे खेलने आते हैं. बावजूद नगर पंचायत प्रशासन और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों का ध्यान पार्क के आसपास बिखरी गंदगी और पार्क के अंदर भी झाड़ियों की सफाई के प्रति नहीं था. आनंद मार्ग स्कूल के बच्चों ने पार्क के अंदर और बाहर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत सफाई अभियान जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही