Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : अंडर पास की मरम्मत और फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर बच्चों ने किया प्रदर्शन

Chakuliya : चाकुलिया के पश्चिमी रेलवे फाटक के पास पानी से भरे अंडर पास के समीप शनिवार को आनंद मार्ग स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया. इसके बाद प्राचार्य सुनील कुमार महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक समीर महंती के कार्यालय में जाकर विधायक के प्रतिनिधि राजा बारीक को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन प्रबंधक से मिलकर उन्हे भी ज्ञापन की एक प्रति सौंपी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-8-feet-python-caught-in-a-net-in-the-drain-villagers-will-hand-over-to-the-forest-department/">बहरागोड़ा:

नाला में लगे जाल में फंस गया 8 फीट का अजगर, वन विभाग के हवाले करेंगे ग्रामीण

यह है मांगे

स्टेशन प्रबंधक को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि अंडर पास में पानी भर जाने के कारण विद्यार्थी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. जबकि प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी इस अंडरपास से स्कूल आते-जाते हैं. दिए गए ज्ञापन में अंडर पास में सुधार करने और यहां पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण करने की मांग की गई है. ज्ञापन सौंपने वालों में विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार महतो, झामुमो नेत्री मौसमी मल्लिक समेत अन्य कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-water-level-of-karo-river-increased-due-to-torrential-rains-bokna-bridge-completely-submerged/">नोवामुंडी

: मूसलाधार बारिश से कारो नदी का बढ़ा जलस्तर, बोकना पुल पूरी तरह से डूबा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही