Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जंगली हाथियों की चिघाड़ के बीच मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ते हैं बच्चे

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया प्रखंड के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत के गांवों में जंगली हाथियों ने उपद्रव मचा रखा है. ऐसी स्थिति में मौराबांधी गांव का ट्रांसफार्मर भी खराब है. ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए विवश हो गए हैं. गांव के पास के जंगलों में हाथियों की चिंघाड़ के बीच बच्चे अपने घरों में मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ने के लिए मजबूर हैं. ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली नहीं है और ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Bahragora-Transformer.jpg"

alt="" width="720" height="603" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-110-elephants-were-driven-from-west-bengal-and-taken-to-ladhanbani-forest/">बहरागोड़ा

: पश्चिम बंगाल से 110 हाथियों को खदेड़ कर लधनबनी जंगल पहुंचाया गया
जानकारी हो कि यह गांव साल जंगल से सटा हुआ है. यह जंगल पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है. इस जंगल में कई दर्जन हाथी कई दलों में बंट कर शरण लिए हुए हैं. इस विकट स्थिति में गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है और ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अब तो जन वितरण प्रणाली के तहत केरोसिन भी नहीं मिल रहा है. बच्चों को मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jeteya-police-conducted-search-operation-in-raika-village-seized-bolero-and-bike/">किरीबुरू

: जेटेया पुलिस ने राईका गांव में चलाया सर्च अभियान, बोलेरो व बाइक किया जब्त
बिजली नहीं रहने के कारण जंगली हाथियों से खतरा भी बढ़ गया है. शाम होने के बाद दूसरों से निकलना मुश्किल हो गया है. ग्राम प्रधान सिंहराई हेंब्रम ने कहा कि दो दिन से ट्रांसफार्मर खराब है. पास के जंगल में जंगली हाथी शरण लिए हुए हैं. शाम होते ही जंगली हाथी जंगल से निकलकर उत्पात मचाने लगते हैं. अंधेरा रहने के कारण ग्रामीण परेशानी में हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही