Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पिताजुड़ी में आग से चिंटू वैरायटी स्टोर स्वाहा, लाखों का नुकसान

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजुड़ी राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के किनारे स्थित चिंटू वैरायटी स्टोर में भीषण आग लग गई. आग से दुकान में रखे लाखों मूल्य के सामान, फ्रीज समेत अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गये. घटना विगत देर रात्रि की बताई जाती है. एक अनुमान के मुताबिक इस आग से दुकानदार को 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी. दुकान बंद थी इसलिए आग ने आसपास के घरों और दुकानों को अपनी चपेट में नहीं लिया. इसे भी पढ़ें :गोस्सनर">https://lagatar.in/two-day-film-festival-organized-at-gossner-college-more-than-50-films-will-be-screened/">गोस्सनर

कॉलेज में दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, 50 से अधिक फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग
चिंटू गोस्वामी श्यामसुंदरपुर गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल वे पिताजुड़ी में ही घर बनाकर रहते हैं. रात में करीब 9:00 बजे दुकान बंद कर घर चले गए. रात में करीब 2:00 उन्हें दुकान के मकान मालिक से सूचना मिली कि दुकान से धुआं उठ रहा है. इसके बाद वे यहां पहुंचे. ग्रामीणों की भीड़ लग गई. ग्रामीण लकड़ी के रोले से दुकान का शटर खोलने का प्रयास करने लगे. इसकी सूचना बहरागोड़ा में अग्निशमन केंद्र को दी गई. इसके बाद दमकल यहां पहुंचा और दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक दुकान के तमाम सामान जलकर राख हो चुके थे. चिंटू गोस्वामी ने बताया कि इस आग से उन्हें 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें :विराट">https://lagatar.in/virat-kohli-and-anushka-visited-mahakal-appeared-in-traditional-clothes/">विराट

कोहली और अनुष्का ने महाकाल के दर्शन किये , पारपंरिक लिबास में आये नजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही