Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विभिन्न मांगों को लेकर कलमबंद हड़ताल पर रहे अंचलकर्मी

Advertisement
Advertisement
Chakuliya : झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को अंचलकर्मी एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहे. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य स्तर पर सभी अंचलकर्मी हड़ताल पर रहे और काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. यह जानकारी चाकुलिया के सीआई बलवंत सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि संघ के बैनर तले चाकुलिया प्रखंड के अंचल कर्मी भी हड़ताल पर हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-high-mast-light-is-being-installed-in-sadar-hospital-premises/">चाईबासा

: सदर अस्पताल परिसर में लगाया जा रहा है हाई मास्ट लाइट

यह है मुख्य मांगे

मांगों में प्रमुख रूप से 10-10-2019 को झारखंड सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार राजस्व उप निरीक्षकों को ग्रेड रूपए 2400 करने, तीन वर्ष उपरांत ग्रेड पेय 2800 रूपये करने, हुए समझोते के अनुसार अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पर वरीयता के अधार पर और 50 प्रतिशत पदों पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर प्रोन्नति देने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, समझौते के अनुसार सभी राजस्व उप निरीक्षकों को लैपटॉप और नेट खर्च देने समेत 11 सूत्री मांग शामिल हैं. मौके पर मौजूद चन्द्रशेखर पांडेय, प्रेम कुमार सिंह, पिहु दे, पृथ्वी मुर्मू, मिंटू प्रशाद समेत अन्य कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mosquito-outbreak-in-the-area-at-its-peak-fogging-machine-has-not-run-for-a-year/">चाकुलिया

: क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप चरम पर, एक साल से नहीं चली है फॉगिंग मशीन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही