Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेजुरिया में ट्रेन की बोगी की तरह सजी हैं कक्षाएं

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेजुरिया के प्रधानाध्यापक शिव शंकर पोलाई के नेतृत्व में बेहतर शिक्षा, स्वच्छता और बागवानी एक मिसाल बन गई है. अब तो विद्यालय की कक्षाएं ट्रेन की बोगी की तरह सज गई हैं और विद्यार्थी कक्षाओं में बैठकर ट्रेन में बैठने का भी लुफ्त उठा रहे हैं. बच्चों में स्कूल आने की उत्सुकता बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक शिव शंकर पोलाई, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों की बैठक में विद्यालय की कक्षाओं को ट्रेन की बोगी की तरह सजाने का निर्णय लिया गया. इस विद्यालय में साफ - सफाई और रंग-रोगन देखने लायक है. विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही अनुशासन का पालन करते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Ghatshila-Khejuriya-school-1-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-now-students-in-nit-will-be-able-to-complete-engineering-studies-in-eight-years/">आदित्यपुर

: NIT में अब विद्यार्थी आठ साल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ले सकेंगे डिग्री
विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे और अन्य पौधे हैं. छात्र और छात्राओं के लिए शौचालय की बेहतर व्यववस्था है. स्कूल के प्रधानाध्यापक शिव शंकर पोलाई ने बताया कि बच्चों में स्कूल आने की उत्सुकता बढ़ाने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर विद्यालय की कक्षाओं को रेलगाड़ी के डब्बे का आकार देने का निर्णय लिया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शांति गोपाल पातर ने कहा कि कक्षाओं को ट्रेन की बोगी की तरह सजाने से बच्चों में स्कूल आने के लिए उत्सुकता बढ़ी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव शंकर पोलाई और शिक्षकों की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण यह संभव हो पा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही