Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा मानसून की दस्तक के पूर्व सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत नगर पंचायत क्षेत्र में नालियों की सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है. बारिश के दौरान जल जमाव को रोकने के लिए नालियों की सफाई हो रही है. ज्ञात हो कि नालियों के जाम रहने के कारण बरसात में नालियों का पानी और कचरा सड़कों पर बहने लगता है. इसके कारण आम लोग परेशान हो उठते हैं. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-girl-scorched-by-fire-in-mahuldangari/">बहरागोड़ा
: महुलडांगरी में बच्ची आग से झुलसी नगर पंचायत क्षेत्र में कई जगहों पर बरसात में नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है. इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर पंचायत द्वारा नालियों की साफ सफाई की जा रही है. नगर पंचायत के सफाई कर्मी इस कार्य में जुटे हुए हैं. नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनीस सलाम ने बताया कि मानसून के मद्देनजर नालियों की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-badalgodas-two-water-towers-damaged-villagers-protest-with-utensils/">डुमरिया
: बादलगोड़ा के दो जल मीनार खराब, ग्रामीणों ने बर्तन के साथ किया प्रदर्शन [wpse_comments_template]
चाकुलिया : मानसून के मद्देनजर नालियों की सफाई शुरू
Leave a Comment