Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : एसडीएस शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharisha Chandra Singh) : चाकुलिया पुराना बाजार स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित किया गया. शिविर में घाटशिला संकुल के पांच विद्यालयों के 90 छात्राओं ने भाग लिया. इस शिविर का आयोजन प्रांतीय योजना अनुसार किया गया था. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में छुपी हुई प्रतिभा को निखरना है. शिविर में प्रतिभागियों ने एक से एक बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जिसमें एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, देशभक्ति गीत एवं नृत्य, पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई. साथ ही रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, आरती थाल सज्जा आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता संपन्न हुई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष बबीता रुंगटा उपस्थित थी. उनके साथ सचिव नीता झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा रुंगटा, सदस्य संगीता भारतीय, राजश्री रुंगटा, रीता लोधा की गरिमामयी उपस्थित रही. प्रतियोगिता में नृत्य में प्रथम स्थान घाटशिला विद्या मंदिर को, द्वितीय स्थान चाकुलिया और तृतीय स्थान बहरागोड़ा विद्यालय को प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-sahiyas-took-out-awareness-rally-to-reduce-the-sex-ratio-rate/">बहरागोड़ा

: लिंगानुपात दर कम करने के लिए सहियाओं ने निकाली जागरूकता रैली

प्रतिभागियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/27rc_m_202_27092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बबीता रुंगटा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है एवं उनकी प्रतिभा में निखार आता है. सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय संस्कार और शिष्टाचार के नाम से जाना जाता है. कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, संस्कृत गीत, भजन, लोक नृत्य जैसी प्रस्तुति बहुत ही प्रशंसनीय रही. समाज में इस प्रकार भारतीयता को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम बहुत ही कम देखने को मिलते हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को आगंतुक अतिथियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मारवाड़ी महिला समिति के सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को अपने स्तर से भी पुरस्कार प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-work-is-being-done-by-village-sanitation-committee-with-outside-laborers/">घाटशिला

: ग्राम स्वच्छता समिति द्वारा बाहरी मजदूरों से कराया जा रहा है काम

कार्य्रकम में इनका रहा सहयोग

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के संरक्षक कमल खंडेलवाल, अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, सचिव अमित भारतीय, सदस्य हार्दिक यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, अभिभावक प्रतिनिधि रमाकांत शुक्ला भी उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक, कार्यक्रम प्रमुख लक्ष्मी सिंह, आचार्य मनोज महतो, विकास महतो, गौर हरी दास, हरिपद महतो, दिलीप महतो, मनीषा महतो, बिपाशा महतो, वंदना दास, नमिता राउत, सीमा पांडे ,शांतनु घोष, विप्लव टुड्डू, तपस बेरा आदि ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही