Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : चंदनपुर स्वर्णरेखा नदी घाट पर सीओ ने की छापामारी, दो ट्रैक्टर व एक 407 वाहन जब्त

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के अंचल अधिकारी जयवंती देवगम ने गुरुवार की सुबह श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी के चंदनपुर घाट पर पुलिस बल के साथ छापामारी की. मौके पर बालू से लदे दो ट्रैक्टर और एक 407 वाहन को जब्त किया गया. तीनों वाहनों को थाना में लाया गया है. वाहनों के चालक पुलिस को देखते ही वाहन छोड़कर भाग निकले. अंचल अधिकारी की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sword-drawn-between-jmm-and-congress-over-monopoly-on-west-singhbhum-parliamentary-seat/">किरीबुरू

: पश्चिम सिंहभूम संसदीय सीट पर एकाधिकार को लेकर झामुमो व कांग्रेस में खिंची तलवार

मामले की छानबीन कर की जाएगी प्राथमिकी दर्ज 

श्यामसुंदरपुर के थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलूम ने बताया कि तीनों वाहन थाना में लाए गए हैं. वाहनों के मालिक और चालकों का पता लगाया जा रहा है. मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. जानकारी हो कि प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी चंदनपुर घाट से बालू माफिया अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर रहे हैं. इस घाट पर कई बार प्रशासन ने छापामारी अभियान चलाया और भारी मात्रा में बालू तथा कई वाहनों को जब्त किया. बावजूद बालू माफिया रात में बालू का अवैध उत्खनन कर बालू को वाहनों से टपाटे हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sword-drawn-between-jmm-and-congress-over-monopoly-on-west-singhbhum-parliamentary-seat/">किरीबुरू

: पश्चिम सिंहभूम संसदीय सीट पर एकाधिकार को लेकर झामुमो व कांग्रेस में खिंची तलवार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही