Search

 
 
 

चाकुलिया : नया बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक में कमेटी गठित

 
Chakulia : चाकुलिया के नया बाजार काली मंदिर परिसर में मंगलवार की देर शाम को नया बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक राम भक्त दत्त की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इस वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा करने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि नया बाजार दुर्गा पूजा वर्ष 1990 से होती आ रही है और यहां की पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल और विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण का केन्द्र होता है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bhageria-foundation-honored-the-winning-players-of-taekwondo/">चक्रधरपुर

: ताइक्वांडो के विजेता खिलाड़ियों को भगेरिया फाउंडेशन ने किया सम्मानित
पूजा को लेकर मार्ग दर्शन कमेटी और पूजा आयोजन कमेटी का गठन किया गया. मार्गदर्शन कमेटी के अध्यक्ष आलोक लोधा, उपाध्यक्ष अमित भारतीय, सुमित लोधा,सचिव राज मिश्रा,सह सचिव बसंत अग्रवाल और टिल्लू अग्रवाल, सक्रिय सदस्य के रूप में विकास मिश्रा,महेश्वर मल्लिक और आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राम भक्त दत्त, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा,सचिव बिल्टू मल्लिक,सह सचिव संजय सिंह और टिंकु राय, कोषाध्यक्ष असीम राय और राहुल दे,सदस्य राजा मल्लिक,परमानंद सिंह,हीरा मल्लिक, प्रशांत महतो,अनिल सिंह समेत अन्य बने हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही